मेला देख कर लौट रही दो युवतियों के साथ गैंगरेप , 10 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

झारखंड , 14-10-2024 11:25:25 PM
Anil Tamboli
मेला देख कर लौट रही दो युवतियों के साथ गैंगरेप , 10 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
रांची 14 अक्टूबर 2024 - झारखंड के पलामू और लातेहार जिले में दलित और आदिवासी समुदाय की लड़कियों से गैंगरेप की दो घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में सूचना मिलते ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रही दलित और आदिवासी समाज की दो नाबालिग लड़कियों के साथ शुक्रवार की शाम छह लड़कों ने गैंगरेप किया था। पहले इस घटना को दबाने की कोशिश हुई। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि गांव में पंचायत बुलाकर उन्हें पुलिस के पास पहुंचने से रोकने की कोशिश की गई। 

रविवार देर शाम पीड़िता और उनके परिजनों ने नौडीहा बाजार थाना पहुंच कर इसके बाद FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम पासवान, अरविंद सिंह, मंदीप पासवान, पप्पू पासवान शामिल हैं। इनमें एक मुखिया (ग्राम प्रधान) का पुत्र है। दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 

दूसरी घटना लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है, जहां महुआडांड़ बाजार से रविवार शाम घर लौट रही एक आदिवासी लड़की के साथ युवकों ने गैंगरेप किया। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सोमवार को पीड़िता और गांव के लोगों ने थाने पहुंचकर वारदात की FIR दर्ज कराई। 

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH