छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने 04 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट , पुलिस जांच में जुटी

कोरबा , 13-10-2024 10:23:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने 04 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट , पुलिस जांच में जुटी
कोरबा 13 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उरगा थाना क्षेत्र के पहरी पारा में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र पहरी पारा निवासी मंजीत कुर्रे बीते शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा. घर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा और उसे कमरे से बाहर निकाला और कमरे में बंदकर 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को पटक-पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था।

वह अपनी पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था. लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी. जिससे गुस्साया पति मंजीत शराब के नशे में कल देर रात घर आया और पत्नी से ‘तेरी जान है बेटा’ कहकर विवाद करने लगा. इसी बीच मंजीत ने पहले अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया।

इस घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH