छत्तीसगढ़ - बाईक सवार ने राह चलती गर्भवती महिला को मारी टक्कर , हालत नाजुक

जशपुर , 05-10-2024 6:50:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार ने राह चलती गर्भवती महिला को मारी टक्कर , हालत नाजुक
जशपुर 05 अक्टूबर 2024 - जशपुर में  बाइक सवार ने सड़क किनारे चल रही गर्भवती महिला को ठोकर मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, लेकिन दर्द से तड़प रही महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय भीड़ मोबाइल में वीडियो बनाने लग गई। पति मदद की गुहार लगाता रहा। 

इस बीच जशपुर के SDOP चंद्रशेखर परमा अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी रास्ते मे भीड़ देख वे रुके और उन्होनें अपने शासकीय वाहन से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को सिर में चोट आई है, जिसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना शहर के रणजीता स्टेडियम के पास की है।

घायल महिला बिराज मुनिबाई के पति राधेश्वर ने बताया कि वे जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भेलवांटोली गांव के निवासी है। शुक्रवार को वह पांच माह की गर्भवती पत्नी के इलाज के सिलसिले में यात्री बस से जशपुर पहुंचे थे। कलेक्टर कार्यालय के पास बस से उतर कर वह पत्नी बिराजमुनि और बच्चे के साथ पैदल जिला अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

बाइक की ठोकर से महिला सड़क में गिर कर घायल हो गई। दर्द से तड़प रही बिराजमुनि को अस्पताल पहुंचाने के लिए राधेश्वर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन लोग मदद करने के बजट मोबाइल में वीडियो बनाते रहे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH