कोर्ट में पति अपनी पत्नी को कहने लगा बहन , जज ने सुनाया यह फैसला , जाने क्या है मामला

झारखंड , 02-10-2024 6:13:49 PM
Anil Tamboli
कोर्ट में पति अपनी पत्नी को कहने लगा बहन , जज ने सुनाया यह फैसला , जाने क्या है मामला
रांची 02 अक्टूबर 2024 - झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रांची की एक कोर्ट में उस समय सन्नाटा पसर गया, जब जज के सामने ही पत्नी को पति ‘दीदी’ और ‘बहन जी’ कहने लगा। हालांकि सरकारी वकील सिद्धार्थ सिंह ने उसके झूठ को बेनकाब कर दिया। दरअसल ये पूरा मामला जबरदस्ती संबंध बनाने का है। 

पति पर उसकी पत्नी ने इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। 9 साल से यह केस कोर्ट में चल रहा था। इस पर सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने 25 सितंबर को उक्त आरोप में पति को दोषी पाया था। अभियुक्त को दोषी पाए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। कुछ दिनों बाद रणधीर वर्मा का असली चेहरा सामने आ गया। आरोप लगा कि वह अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता था। दहेज की मांग करता था। इतना ही नहीं शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करने लगा।

पत्नी ने कई बार इस बात का विरोध किया, लेकिन रणधीर नहीं माना। आखिरकार वह पति के रवैये से तंग आकर वह पुलिस के पास गई और रणधीर के खिलाफ अप्रैल 2015 को शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद 2 जून 2016 रणधीर वर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते FIR दर्ज करा दी।

थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और रणधीर वर्मा के खिलाफ जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को कई सबूत मिले, जिससे साफ हो गया कि रणधीर अपनी पत्नी के साथ गलत व्यवहार करता है। इसके बाद पुलिस ने रणधीर को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में पत्नी को देखते ही रणधीर बदल गया। कोर्ट में रणधीर ने अपनी पत्नी को बहन और दीदी कहकर बुलाने लगा। बात-बात पर बहन कह कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन उसका ये झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सका और बेनकाब हो गया। इसके बाद जज ने रणधीर को 10 साल की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH