छत्तीसगढ़ - जनपद अध्यक्ष की कुर्सी उठा कर ले गए दुकानदार , जमीन पर बैठकर करना पड़ा काम

महासमुंद , 01/10/2024 7:02:56 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जनपद अध्यक्ष की कुर्सी उठा कर ले गए दुकानदार , जमीन पर बैठकर करना पड़ा काम
महासमुंद 02 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अनोखा मामला सामने आया है, यहां जनपद पंचायत के अध्यक्ष के कक्ष में उनके और सदस्यों के बैठने के लिए खरीदी गई कुर्सी का भुगतान पिछले ढाई साल से नहीं होने के कारण दुकानदार ने अंततः मंगलवार सुबह कार्यालय पहुंचकर सभी वापस ले ली। दुकानदार अपने साथ मालवाहक लेकर आया था। कुर्सी जनपद पंचायत के अध्यक्ष सभाकक्ष में थी। कुर्सी उठा ले जाने के बाद जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू अपने कक्ष में बिना कुर्सी के फर्श पर दिनभर काम करते देखे गए। वहीं जनपद सदस्य भी इधर-उधर मंडराते देखे गए।

इस संबंध में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने बताया कि कार्यकाल के दौरान जितने भी सीइओ यहां आए, सभी से भुगतान करने को कहा, किन्तु भुगतान नहीं हुआ। बता दे कि पूर्व अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर के कोरोना काल में निधन के बाद से यतेंद्र साहू जनपद अध्यक्ष हैं। जिनके अध्यक्ष बनने के बाद ही कुर्सियां खरीदी गई थी। 

लगभग ढाई साल पहले जनपद अध्यक्ष कार्यालय के लिए एक दुकान से अध्यक्ष कुर्सी समेत जनपद सदस्यों के लिए कुर्सी खरीदा गया था, जिसका भुगतान अब तक नहीं किया गया। दुकानदार सब्र की सीमा समाप्त होने के बाद व्यथित होकर कुर्सियां वापस ले गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त

सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH