अपने पति के साथ बहु का अवैध संबंध बर्दाश्त नही कर पाई पत्नी , उठाया यह खौफनाक कदम

बिहार , 30-09-2024 7:18:25 AM
Anil Tamboli
अपने पति के साथ बहु का अवैध संबंध बर्दाश्त नही कर पाई पत्नी , उठाया यह खौफनाक कदम
जमुई 30 सितंबर 2024 - झाझा थाना क्षेत्र के बालियो डीह गांव में 55 वर्षीय संपतिया देवी को अपने पति और बहू के बीच अवैध संबंध का विरोध करना बहुत ही भारी पड़ा। उसे इसकी कीमत अपनी जान गवा कर चुकानी पड़ी। वह इस नाजायज रिश्ते को सहन नहीं कर सकी और जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से मृतक का पति बेटा और बहू तीनों फरार है। 

जानकारी के अनुसार संपत्तिया देवी अपने पति और बहू के बीच अवैध संबंध को लेकर परेशान थी। अपने पति बालदेव यादव का अपनी बहु के साथ अवैध संबंध का विरोध करके अपने रिश्तेदारों गांव और टोला के लोगों को इस रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा करती थी। जिसको लेकर विवाद होता था और परिवार के लोग संपत्तिया के साथ मारपीट भी करते थे। इसी वजह से वह हर हमेशा अपनी बेटियों के घर जाकर रहा करती थी। 

अपनी माँ के मौत की खबर सुनकर उसकी बेटी ललिता देवी गांव पहुंची। उसने कहा कि उसके पिता और भाभी के बीच विगत 10 साल से अवैध संबंध चल रहा है। बेटी ने कहा कि अवैध संबंध का विरोध करने पर उसकी मां के साथ मारपीट किया जाता था। मारपीट करके उसकी मां को जहर देकर मार दिया गया है और घर के सारे लोग फरार हो गए हैं। 

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि संपत्तिया देवी ने बहू के साथ विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस घटना में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH