छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , ऐसे हुआ खुलासा

गरियाबंद , 29/09/2024 1:57:45 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , ऐसे हुआ खुलासा
गरियाबंद 29 सितंबर 2024 - आठ माह महले हुए सिरहा (पुजारी) की हत्या मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है. पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था और सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करा दिया था. अब प्रेमी ने अपनाने से इंकार किया तो पत्नी ने पूरा राज खोला. इस मामले में पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा।पूरा मामला गरियाबंद कोतवाली क्षेत्र के गुजरा गांव का है।

8 माह पहले ग्राम के सिरहा (पुजारी ) रोमन सिंह की मौत हो गई थी, लेकिन मौत सामान्य नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी. इस राज से पर्दा मृतक सिरहा की पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने ही गांव वाले के सामने उठाया. उन्होंने इस हत्या में स्वयं और गांव में रहने वाले प्रेमी भीखम सिंह के शामिल होने की सूचना देकर सबको हैरानी में डाल दिया. इस खुलासे के बाद परिवार के सबसे बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

भीखम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल किया. 12 जनवरी 2024 को भीखम को पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते रोमन ने देख लिया था. इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति को गमछे से गला घोटकर मार दिया. उस समय इसे सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था. आरोपी जब मृतका की पत्नी को अपनाने से इंकार किया तो उसने हत्या की राज से पर्दा उठा दिया।

इस मामले में SDOP निशा सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है. शव को कब्र से निकालकर पीएम कराई जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , ऐसे हुआ खुलासा

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH