छत्तीसगढ़ - आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर लगा छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप , जांच टीम गठित

जशपुर , 29-09-2024 12:40:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर लगा छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप , जांच टीम गठित
जशपुर 28 सितंबर 2024 - जशपुर जिले की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने स्कूल के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला जशपुर जिले के आत्मानंद स्कूल का है, जहां की दर्जन भर से ज्यादा शिक्षिकाओं और नाबालिग छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप प्राचार्य आर.बी. निराला पर लगाया है। 

आरोप है कि छात्राओं को चॉकलेट देने के बहाने प्राचार्य आर.बी. निराला अपने चैंबर में बुलाता था और फिर उन्हें बाहर मिलने के लिए कहता था। मामले में शिकायत के बाद जिला प्रशासन की तरफ जांच शुरू कर दी है।

शिक्षिकाओं और छात्राओं ने जिस तरह के शर्मनाक आरोप लगाये हैं, उसके बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। आरोप है कि 5 सितंबर यानि शिक्षक दिवस के दिन भी प्राचार्य ने छात्राओं को अपने चैंबर में बुलाया और फिर अश्लील गानों पर उनका डांस कराया। यही नहीं छात्राओं ने गलत तरीके से छात्राओं को छूने और उनके साथ अश्लील बातें करने का भी आरोप लगाया है।

छात्राओं और शिक्षिकाओं की शिकायत के बाद कलेक्टर ने SDM को जांच के निर्देश दिये थे। 25 सितंबर को SDM ने जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा। जांच प्रतिवेदन में कहा गया कि आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आर.बी. निराला के खिलाफ छात्राओं और शिक्षिकाओं ने जो आरोप लगाये थे, उसकी पुष्टि हुई है। SDM की रिपोर्ट के बाद प्राचार्य आर.बी. निराला को मूल पद पर शासकीय हाईस्कूल गेंडई विकासखंड मनोरा भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH