छत्तीसगढ़ - खेत मे दफ्न मिला चार दिन से लापता युवक खिलेश्वर की लाश , पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद , 28/09/2024 10:11:36 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खेत मे दफ्न मिला चार दिन से लापता युवक खिलेश्वर की लाश , पुलिस जांच में जुटी
महासमुंद 28 सितंबर 2024 - पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईटार में चार दिनों से लापता एक युवक का शव गांव के खेत में गड़ा मिला. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. चार दिन पहले घर से निकलने के बाद नहीं लौटने पर परेशान परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज कराई थी. आज सुबह पीताम्बर ध्रुव के खेत में गड़े शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस में दी, जिसके बाद मृतक की पहचान लापता युवक 34 वर्षीय खिलेश्वर साहू के रूप में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों के अनुसार, मृतक खिलेश्वर मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं आई. जब 24 घंटे तक उसकी खोजबीन के बाद भी खबर नहीं मिली, तो परिवार ने पुलिस का सहारा लिया. इधर आज सुबह खेत में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, तो जांच में पता चला कि यह शव लापता किसान का ही है. परिजनों के अनुसार मृतक खिलेश्वर का किसी से विवाद नहीं था, लेकिन अचानक हुई उसकी मौत से परिवार सदमे में है।

महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लगता है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है. जांच में आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही सुलझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने पर अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH