बहन का फोन पर लड़के से बात करना भाई को नही था पसंद , बार बार मना करने के बाद भी बहन नही मानी तब ,,

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बहन का फोन पर लड़के से बात करना भाई को नही था पसंद , बार बार मना करने के बाद भी बहन नही मानी तब ,,
पटना 03 नवम्बर 2020 - पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है. युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।

और इस मामले में पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोप अज्ञात बदमाशों पर लगा दिया और वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल को घर के पीछे फेंक दिया. मामले का खुलासा होने पर पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन किसी लड़के से बात करती थी, बस यही बात उसे पसंद नहीं थी।

पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के छाती गांव में शनिवार रात 18 वर्षीय शोभा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या करने के बाद भाई ने बताया कि बदमाश घर में घुसे और शोभा की हत्या करने के बाद फरार हो गए. इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई. इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस को लड़की के भाई बबलू यादव द्वारा बार-बार बयान बदलने पर शक हुआ. पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की, तो बबलू ने अपना ​गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने घटना में बबलू यादव द्वारा प्रयोग की गई पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन किसी लड़के से बात करती थी. कई बार उसने मना किया, लेकिन बहन अपनी हरकतों से बाज नहीं आई. शनिवार की रात घर में उसकी मां और पत्नी के अलावा कोई नहीं था. उसके पिता और छोटा भाई उस वक्त पभेड़ी मोड़ पर ट्रक की रखवाली कर रहे थे. तभी उसने बहन की हत्या की योजना बनाई. आरोपी ने बताया कि शोभा घर के नवनिर्मित कमरे में थी. काफी देर तक मोबाइल से उसी लड़के से बात करती रही. बाद में जब वह सो गई, तो मौका देख वह बहन के कमरे में पहुंच गया और उसने सोते समय बहन को गोली मार दी और पिस्तौल को घर के पीछे फेंक दिया. इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए नई कहानी तैयार कर दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बताया गया कि बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन बाद में मामले का खुलासा हुआ, तो आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH