कोरबा जिले के उरगा थाना प्रभारी के यहाँ हुई लाखो की चोरी की गुत्थी सुलझी , यहाँ के गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम ,,

कोरबा , 03-11-2020 11:42:28 PM
Anil Tamboli
कोरबा जिले के उरगा थाना प्रभारी के यहाँ हुई लाखो की चोरी की गुत्थी सुलझी , यहाँ के गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम ,,
कोरबा 03 नवम्बर 2020 - कोरबा जिले के उरगा थाना प्रभारी के घर मे हुई लाखो की चोरी के मामले को लगभग सुलझा लिया गया है।

एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया श्रीमति बबीता पटेल पति एल.एल.पटेल निवासी सेक्टर -01 बालको नगर ने प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि वे लोग परिवार सहित दिनांक 27.10.2020 को गृह ग्राम गये हुये थे। 

दिनांक 01.11.2020 को वापस आने पर घर के दरवाजे का कुंडी ताला सहित टुटा हुआ था और घर अंदर से अस्त व्यस्त था तथा दिवान एवं आलमारी को तोड़कर कोई अज्ञात चोर 307000/- रूपये नगदी रकम एवं सोने चांदी के आभूषण की चोरी कर लिया है, कि सूचना पर थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 491/2020 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश पर अति.पुलिस अधीक्षक  किर्तन राठौर व उप.पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के हमराह थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। 

घटना स्थल पर पुलिस डॉग एवं सायबर सेल की मदद लिया गया तथा थाना क्षेत्र के सभी सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया , विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला की एक संदिग्ध व्यक्ति रिस्दी तरफ घूम रहा है कि सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर बालकोनगर सेक्टर 01 डी 09 में चोरी करने की बात स्वीकार किया गया। 

आरोपी रमेश मेडा पिता बाउ उर्फ बाबू मेड़ा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गोडदलिया थाना टान्डा जिला धार मध्यप्रदेश के कब्जे से चोरी की 51550 रूपये एवं ताला कुण्डी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का राड तथा अन्य सामाग्री निशादेही पर जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ पर अपने 03 अन्य साथियो के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है जो घटना के बाद से फरार है। फरार आरोपियों की पता तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर जिला धार मध्यप्रदेश रवाना किया गया है।

मामले को सुलझाने में सउनि जितेन्द्र यादव, सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार, सउनि नीलम केरकेट्टा, प्र.आर. 284 अजय सिंह, आर. गौरव चंद्रा, राकेश मेहता, अरविंद टेम्बेकर, गजेन्द्र पाटले, श्रीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH