हायवे पर दर्दनाक सड़क हादसा , अंधे मोड़ पर कार टकराई ट्रक से , मौके पर ही पाँच की मौत ,,

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हायवे पर दर्दनाक सड़क हादसा , अंधे मोड़ पर कार टकराई ट्रक से , मौके पर ही पाँच की मौत ,,
धनबाद 03 नवम्बर 2020 - झारखंड के धनबाद क्षेत्र में अंधा सड़क मोड़ कार सवार परिवार के लिए काल बन गया. कार ने जैसे ही मोड़ पर टर्न लिया, तो सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गये. कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ब्लाइंड मोड़ पर टर्न के दौरान वैगन आर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक सौरभ कुमार पांडेय को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

मृतकों के नाम 64 वर्षीय सुबेश मिश्रा, रंजीत मिश्रा, मीरा देवी, पांच वर्ष की पलक मिश्रा और शिवांश मिश्रा बताया है. पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग अपने पैतृक निवास गया के मथुरापुर में एक शादी समारोह से हिस्सा लेकर वापस आ रहे थे. बताया गया है कि सुबेश मिश्रा के साथ रह रहे छोटे बेटे रंजीत मिश्रा का पूरा परिवार खत्म हाे गया. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की तेज रफ्तार भी इस हादसे का कारण बनी है. जब ब्लाइंड मोड़ पर कार ने टर्न लिया, तो कार की रफ्तार 100 के आसपास रही होगी. पलक झपकते ही कार ट्रक में टकरा गई. वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद गुरारू के मथुरापुर गांव में बेहद गमगीन माहौल है, अधिकतर घरों में चूल्हे तक नहीं जले. वहीं औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह ने घटना पर संवेदना प्रकट की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH