छत्तीसगढ़ - एक हफ्ते से लापता युवक की जंगल मे सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद , 23/09/2024 8:49:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक हफ्ते से लापता युवक की जंगल मे सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
गरियाबंद 23 सितंबर 2024 - गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गनियारी जंगल में पिछले एक हफ्ते से गायब युवक की सड़ी-गली लाश मिली है. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार, आज सुबह पतोरा गांव के ग्रामीण जंगल में पुटू बीनने गए थे, तभी उन्होंने जंगल में एक सड़ी-गली लाश देखी. जिसकी सूचना फिंगेश्वर पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक हिरामन साहू की पत्नी नम्रता साहू ने करीब 20 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पत्नी ने बताया था कि उसका पति नशे की हालत में आए दिन मारपीट करता था. मामले में 31 अगस्त को की शिकायत की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई के डर से हिरामन साहू घर से भाग गया था और बीते सोमवार से घर से लापता था. अब उसकी लाश संदिग्ध अवस्था में जंगल में पाई गई. हिरामन साहू की हत्या है या आत्महत्या, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH