छत्तीसगढ़ - शारीरिक संबंध बनाने के बाद रुपयों की मांग करना महिला को पड़ा भारी , मिली खौफनाक मौत

जशपुर , 21-09-2024 10:39:45 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शारीरिक संबंध बनाने के बाद रुपयों की मांग करना महिला को पड़ा भारी , मिली खौफनाक मौत
जशपुर 21 सितंबर 2024 - सिटी कोतवाली के ग्राम भभरी की खाई में मिले अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 72 घंटों में ही सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 18 सितम्बर को थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि गौरकीना जंगल नाला में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने शव मर्ग पंचनामा कर जांच शुरू की। 

विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि मृतिका जशपुर में कुछ दिनों पूर्व से किराये के मकान में रहती थी और यहीं काम करती थी। मृतिका की पहचान थाना चैनपुर जिला गुमला के एक गांव निवासी के रूप में हुई। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि 17 सितंबर रात लगभ 08 से 09 के बीच मृतिका के घर दो लोग आए थे। जिसमें एक व्यक्ति का नाम राजेन्द्र राम मिंज उर्फ छोटू ग्राम सोगड़ा का रहने वाला है। 

आरोपी राजेन्द्र राम मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह उसने बताया कि 17 सितम्बर को वह अपने मामा के लड़के संजय राम भगत के साथ उसके पेशी में जशपुर न्यायालय आया था, जिसके बाद शाम को दोनों महिला के किराये के मकान में गये। वहां उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर महिला ने राजेन्द्र राम मिंज से 04 हजार मांगने लगी। नहीं देने पर राजेन्द्र राम को भी दुष्कर्म के केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी

इस बात को लेकर विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर राजेन्द्र राम और संजय राम मिलकर महिला की गला दबाकर, पत्थर एवं डंडा से मारपीट कर हत्या कर शव को नाला में फेंक दिये। आरोपियों का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें 21 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH