छत्तीसगढ़ - घूसखोर बाबू के घर की तलाशी में ACB को मिली बेहिसाब संपत्ति , अभी भी जांच जारी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 21/09/2024 8:32:07 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घूसखोर बाबू के घर की तलाशी में ACB को मिली बेहिसाब संपत्ति , अभी भी जांच जारी
मनेंद्रगढ़ 21 सितंबर 2024 - 19 हजार रुपये घूस लेते जिस बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा था। उसकी संपत्ति के बारे में चौकाने वाले खुलासा हुआ हैं। MCM जिले के मनेंद्रगढ़ जनपद कार्यालय में गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम ने लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा के घर पर भी तलाशी ली जिसमे 18 लाख 19 हजार नकद मिले हैं। आशंका है कि ये राशि भी रिश्वत की ही होगी। लिहाजा ACB अब लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा की पुरानी कुंडली खंगाल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही ACB की टीम लेखापाल के चल और अचल संपत्ति के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगी।

ACB के मुताबिक जांच के दौरान लेखापाल के घर से 18 लाख 19 हजार रुपए 400 नगद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। इन दस्तावेजों की ACB जांच कर रही है। बताया गया है कि लेखापाल सत्येंद्र मिश्रा ने बेहिसाब संपत्ति बनाई है। इसका खुलासा जांच में हो सकता है। लेखापाल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि शुक्रवार को एसीबी की टीम ने दो जगहों पर दबिश दी थी। अंबिकापुर में जहां पटवारी को गिरफ्तार किया गया था, तो वहीं मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था। सरगुजा में 5 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय के घर भी देर रात तक ACB की टीम जांच करती रही। पटवारी के घर से भी नगदी और चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हालांकि उसका ब्योरा अभी तक नहीं मिला है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH