छत्तीसगढ़ - कारोबारी के यँहा पड़ा इनकमटैक्स का फर्जी छापा , ढाई लाख लेकर फरार हुए आरोपी

कोरबा , 21-09-2024 12:53:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कारोबारी के यँहा पड़ा इनकमटैक्स का फर्जी छापा , ढाई लाख लेकर फरार हुए आरोपी
कोरबा 20 सितंबर 2024 - कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां शहर के सिटी माॅल में संचालित एक कपड़े की दुकान में शातिर बदमाश इनकम टैक्स अफसर बनकर रेड की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के नाम पर धमकाकर कारोबारी से ढाई लाख रूपये की लूट कर आरोपी फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस इस गिरोह का जल्द ही खुलासा कर सकती है। पूरा मामला कोतवाली थानांतर्गत सिटी माॅल का है। 

बताया जा रहा है कि आज दोपहर माॅल में संचालित कपड़े के शाॅप में कुछ लोग खुद को इनकम टैक्स अफसर बता कर घुस गये। दुकान में मौजूद स्टाफ और दुकानदार कुछ समझ पाते, इसी बीच बदमाशों ने टैक्स चोरी की बात कहते हुए दुकानदार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी देते हुए मामला रफा-दफा करने की पेशकश इनकम टैक्स अफसर बने आरोपियों ने की। 

कारोबारी कुछ समझ पाता, उससे पहले बदमाशों ने दुकानदार से ढाई लाख जप्ती के नाम पर लूट कर मौके से फरार हो गये। कुछ देर बाद जब दुकानदार को ठगी का ठिकार होने की जानकारी हुई, तो उसने तुरंत इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत शहर में अलर्ट जारी कर CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। 

वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस की एक टीम ने वारदात मेें शामिल कुछ आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस गिरोह के सरगना सहित अन्य सदस्यों की पतासाजी कर रही है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा कर सकती है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH