छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त शिक्षक ने स्कूल में मचाया जमकर हंगामा , VIDEO हुआ वायरल

जशपुर , 15/09/2024 5:11:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त शिक्षक ने स्कूल में मचाया जमकर हंगामा , VIDEO हुआ वायरल
जशपुर 15 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाले एक और शिक्षक की तस्वीर आयी है। शराबी शिक्षक ने स्कूल में खूब तांडव मचाया। शिक्षक का नाम सुरेन्द्र कुमार मुंजनी है। 

जानकारी के मुताबिक नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक एक क्लास पढ़ाने के बाद फिर से गांव में शराब पीने निकल गया। गांव की एक दुकान में टीचर ने इतनी शराब पी कि वह वापस स्कूल तक जाने की हालत में नहीं था। शिक्षक सुरेन्द्र कुमार मुंजनी को ग्रामीणों ने दुकान से उठाकर फिर स्कूल पहुंचाया। मामला पत्थलगांव विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला काडरो का है। 

शराबी शिक्षक ने स्कूल से बाहर शराब पी और गांव में ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया। शिक्षक ने इतनी पी रखी थी कि वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। शराबी टीचर गांव की दुकान में जमीन पर लोट गया। ग्रामीणों ने उसे घर जाने या स्कूल जाने कहा। लेकिन वह दुकान में ही पड़ा हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने टीचर को पकड़कर किसी तरह स्कूल पहुंचाया। जब टीचर स्कूल पहुंचा तो बरामदे में ही सोने लगा।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला काडरो में कुल 136 बच्चे पढ़ते हैं। वीडियो सामने आते पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की बात कही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH