छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - एक ही परिवार के 05 लोगो की बेरहमी से हत्या , गांव में दहशत का माहौल

सुकमा , 15/09/2024 12:59:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - एक ही परिवार के 05 लोगो की बेरहमी से हत्या , गांव में दहशत का माहौल
सुकमा 15 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जिसमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

दिल दहला देने वाली यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एतकल गांव की है. यहां जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है. सभी मृतक ग्राम एतकल के निवासी थे।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिडमा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष), और पोड़ियाम एंका शामिल है. सभी गिरफ्तार आरोपी एतकल गांव के निवासी है। घटना स्थल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी ही जघन्य हत्या जादू-टोने के शक में बलौदाबाजार जिले में हुई थी.यहां एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया था. मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे. सभी मृतकों का शव गुरुवार की रात एक मकान में मिला था. इस मामले में भी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH