डॉक्टर ने नर्स के साथ कि रेप की कोशिश , नर्स ने डॉक्टर का प्रायवेट पार्ट काट कर किया अलग

बिहार , 13/09/2024 7:04:51 PM
Anil Tamboli
डॉक्टर ने नर्स के साथ कि रेप की कोशिश , नर्स ने डॉक्टर का प्रायवेट पार्ट काट कर किया अलग
समस्तीपुर 14 सितंबर 2024 - बिहार के समस्तीपुर में बुधवार की रात को डॉक्टर ने अपने दो दोस्त के साथ मिलकर हॉस्पिटल की ही नर्स से रेप करने की कोशिश की थी. जिसके बाद नर्स ने अपने बचाव के लिए ऑपरेशन में इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया. इसके बाद इलाज के लिए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया गया।

आज पुलिस अभिरक्षा में उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया. जहां पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए डॉक्टर संजय कुमार संजू सहित तीनों आरोपी का मेडिकल जांच किया गया. अब मुसरीघरारी थाना की पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

मामला 11 सितंबर की रात्रि, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके के एक निजी अस्पताल का है. जहां फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ संजय कुमार संजू सहित तीन लोगों के द्वारा दुष्कर्म का प्रयास अस्पताल में काम करने वाली एक महिला कर्मी के साथ किया गया. इस मामले में पीड़ित महिला के द्वारा डॉक्टर संजय के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।

समस्तीपुर सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान न्यूज चैनल से बातचीत में आरोपी डॉक्टर संजय कुमार संजू ने अपने आप को निर्दोष बताया है और राजनीतिक साजिश के तहत फसाने की बात कही है। डॉ संजय ने बताया कि उसके ऊपर 2017 से ही कई तरह के षडयंत्र किया जा रहे हैं।

आरोपित डॉक्टर ने बताया कि जिस महिला के द्वारा उनके ऊपर आरोप लगाया गया है वह उस महिला को 2 दिन पूर्व रंगे हाथ गलत काम करते पकड़ लिया था और इस गुस्से में आकर के वह जनकपुर चले गए थे और फिर जब वहां से लौटे तो उनके साथ यह घटना की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH