हॉस्पिटल में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला गिरफ्तार , महिला पर था दस हजार का इनाम , ऐसे हुई गिरफ्तारी ,,

मध्य प्रदेश , 31-10-2020 6:28:10 AM
Anil Tamboli
हॉस्पिटल में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला गिरफ्तार , महिला पर था दस हजार का इनाम , ऐसे हुई गिरफ्तारी ,,
उज्जैन 31 अक्टूबर 2020 - उज्जैन के चरक अस्पताल में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने पार्वती आंटी नाम की एक महिला को शहीद पार्क के पास से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़ी गई महिला ने आरोपों को निराधार बताया है। एसपी ने आरोपी महिला पर 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

एएसआई जुबेदा शेख ने बताया कि 19 सितंबर 2019 को मामले का खुलासा हुआ था। नागझिरी थाने में पदस्थ रही तत्कालीन टीआई राममूर्ति शाक्य ने रात को ऑटो में घूम रही एक नाबालिग लड़की को देखा तो गाड़ी रोककर पूछताछ की। पूछताछ में शंका होने पर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी आभा शर्मा ने नाबालिग से बात की पता चला कि वह गर्भवती है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि चरक अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर पार्वती आंटी नाम की महिला सेक्स रैकेट चलाती है। पुलिस ने अस्पताल के वाहन स्टैंड पर काम करने वाले कर्मचारी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक आरोपी की बाद में हार्टअटैक से बाद में मौत भी हो गई थी। मामले में आरोपी मक्सी रोड स्थित मीरा माधव मंदिर के समीप रहने वाली पार्वतीबाई उर्फ आंटी तब से फरार चल रही थी।

एएसआई जुबेदा ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को खबर मिली थी कि पार्वती आंटी मैजिक से टॉवर चौक आ रही है। खबर मिलते ही घेराबंदी की गई। पार्वती जैसे ही टॉवर चौक पर उतरी तो पुलिस ने उसे नाम से बुलाया। नाम सुनते ही वह रुक गई। शक होने पर उसे महिला थाने लाया गया। थाने में पीड़िता से उसकी शिनाख्त कराई तो उसने पहचान लिया। उधर आरोपी महिला ने सेक्स रैकेट चलाने से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस उसे फंसा रही है। वह कभी चरक अस्पताल नहीं गई। गिरफ्तारी के बाद महिला को कोर्ट में पेश करने पर उसे सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेज दिया।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH