बहन लगा रही थी प्रेमी के नाम का सिंदूर , पहन रही थी प्रेमी के नाम का मंगलसूत्र , भाई को नही हुआ बर्दाश्त फिर ,,

उत्तर प्रदेश , 31-10-2020 3:31:24 AM
Anil Tamboli
बहन लगा रही थी प्रेमी के नाम का सिंदूर , पहन रही थी प्रेमी के नाम का मंगलसूत्र , भाई को नही हुआ बर्दाश्त फिर ,,
गोरखपुर 30 अक्टूबर 2020 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर  में एक युवक ने अपनी सगी बहन की फावड़े से काटकर उसकी हत्‍या कर दी. दरअसल, युवती का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से था, जिसे लेकर युवती का आरोपी भाई काफी नाराज था. बीती रात युवक से संबंध को लेकर भाई-बहन में कहासुनी हुई, जिसके बाद भाई ने फावड़े से वार कर बहन को मौत की नींद सुला दिया. वारदात के बाद हत्यारोपी युवक ने खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी सूचना भी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामला चिलुआताल थाना के परमेश्वरपुर इलाके का है. यहां गांव के गोविंद ने फावड़े से मारकर अपनी छोटी बहन की हत्या की. वारदात के बाद हत्यारोपी भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर फोन करके खुद ही हत्याकांड की जानकारी दी है. मौके पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने हत्यारोपी भाई और हथियार को कब्जे में ले लिया. साथ ही मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना के संबंध में थानेदार चिलुआताल नीरज राय ने बताया है कि आरोपी गोविंद की बहन का गांव के किसी लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवती अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी. पुलिस ने युवती को खोजकर उसके घर वापस पहुंचाया था, जिसके बाद परिजनों ने युवती को उसकी मौसी के घर भेज दिया था. कुछ दिनों पहले युवती अपने घर लौटी थी. इस बीच प्रेमी ने चोरी से सिंदूर और मंगलसूत्र भेजा था. इस बात की जानकारी होने पर गोविंद की अपनी बहन के साथ कहासुनी हुई थी. कहासुनी बढ़ी तो गुस्से में आकर गोविंद ने फावड़े से वारकर अपनी बहन की हत्‍या कर दी. फिलहाल भाई द्वारा अपनी सगी बहन की हत्या करने की वारदात चर्चा में है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH