क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रही महिला की प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनो की मौत , परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा 29 मई - जिला हॉस्पिटल में भर्ती गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत का मामला सामने आया है । जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला श्रमिक स्पेसल ट्रेन से 5 दिन पहले जम्मू से जाँजगीर लौटी थी और लौटने के बाद महिला को चाँपा के ग्राम पंचायत हथनेवरा स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था , 28 मई गुरुवार को महिला के पेट में अचानक दर्द उठने पर उसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया , जहां प्रसव के दौरान उसके बच्चे की मौत हो गई और कुछ घंटे के बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया।
महिला के परिजनों ने जिला हॉस्पिटल के चिकित्सको पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है , लेकिन इस संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि महिला के पेट में 7 माह का बच्चा था, जिसकी पेट में पहले ही मौत हो चुकी थी , प्रसव होने पर बच्चा मृत अवस्था मे निकला था . गर्भ में बच्चे की मौत होने की वजह से महिला के पेट में इन्फेक्शन होने के साथ खून की कमी भी हो गई थी जिसके चलते महिला को बचाया नही जा सका ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल