SAF के दो जवान गिरफ्तार , हॉटल में प्रेमी जोड़े के साथ किया था यह कांड , CCTV फुटेज से हुई पहचान

मध्य प्रदेश , 04/09/2024 8:51:35 AM
Anil Tamboli
SAF के दो जवान गिरफ्तार , हॉटल में प्रेमी जोड़े के साथ किया था यह कांड , CCTV फुटेज से हुई पहचान
इंदौर 04 सितंबर 2024 - विशेष सशस्त्र बल (SAF) के दो आरक्षक अवैध वसूली और धमकी के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। आरक्षकों ने एक होटल में दबिश देकर प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया था। स्वजन को बताने और गिरफ्तार करने की धमकी देकर आरक्षकों ने युवक-युवती से मोबाइल ले लिए। दो हजार रुपये भी वसूल कर फरार हो गए।

DCP जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, घटना खजराना थाना अंतर्गत स्कीम-94 की है। 29 वर्षीय मोबाइल व्यवसायी कुंदन गोपाल एक युवती के साथ सी-21 बिजनेस पार्क के पीछे होटल में रुका था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दो पुलिसकर्मी जितेंद्र कुशवाह और अभय मनोरी होटल पहुंचे और रजिस्टर की जांच की।

युवक-युवती की एंट्री देख पुलिस कर्मियों ने कर्मचारी रंजीत को फटकारा और कहा कि रूम की जांच करवाओ। दोनों पुलिसकर्मी कुंदन के रूम में घुस गए और पूछताछ करने लगे। पहले दोनों को गिरफ्तार करने की धमकी दी। बाद में स्वजन को बताने का बोलकर ब्लैकमेल करने लगे।

पुलिसकर्मियों ने कुंदन और युवती से मोबाइल छीन लिया। उनकी तलाशी ली लेकिन नकदी रुपये नहीं मिले। पुलिस कर्मियों ने होटलकर्मी रंजीत को ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करवाए और उससे नकद रुपये ले लिए। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में रिकार्ड हो गई। दोपहर को प्रेमी जोड़ा थाने पहुंचा और आरोपितों की तलाश शुरू की गई।

ACP कुंदन मंडलोई के मुताबिक, फरियादी कुंदन ने पुलिस को बताया दो पुलिस कर्मियों ने उसका 75 हजार रुपये कीमती मोबाइल छीना है। शिकायत के बाद जब CCTV फुटेज निकाले तो आरोपी पुलिस कर्मियों के कंधे पर ASF की डोरी दिख गई।

अफसरों ने 15वीं बटालियन के अफसरों को वाकया बताया और कर्मचारियों को फुटेज दिखाए फिर आरोपी जितेंद्र कुशवाह और अभय मनोरी को दबोच लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH