छत्तीसगढ़ - संयुक्त टीम का दवाई दुकानों में ताबड़तोड़ छापा , तीन दुकानें सील

जशपुर , 28/08/2024 2:01:45 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संयुक्त टीम का दवाई दुकानों में ताबड़तोड़ छापा , तीन दुकानें सील
जशपुर 28 अगस्त 2024 - जशपुर में जिले के राजस्व , खाद्य एवं औषधि प्रशासन , पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा 07 दवाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान भारी अव्यवस्था पाए जाने, एक्सपायरी दवा मिलने और नियम अनुसार संचालन नहीं होने की स्थिति में 03 दुकानों को सील किया गया।

संयुक्त टीम के द्वारा शहर के नवीन मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया,जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर का संचालन गैर लाइसेंस धारी व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है, स्टोर में स्टॉक पंजी नहीं मिला, खाद्य सामग्री वितरण हेतु फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट का भी नही होना पाया गया, सफाई व्यवस्था का भी अभाव पाया गया, भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं पाई गई, एन आर एक्स दवाओं का बिना पर्ची विक्रय किया जाना एवं बेचे जा रहे दवाओं के विक्रय बिल का अभाव पाया गया। लोक स्वास्थ्य एवं लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकान को तत्काल सील कर दिया गया।

इसी तरह आशा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया ,निरीक्षण में पाया गया कि आशा मेडिकल स्टोर को अजीत कुमार 12 वीं पास के द्वारा संचालित किया जा रहा है जबकि उस मेडिकल स्टोर का मालिक कुसमी निवासी प्रफुल्ल आनंद दुबे है, मौके पर प्रस्तुत लाइसेंस वर्ष 2022 में एक्सपायर मिला,मेडिकल स्टोर का फार्मासिस्ट रोशन लाल अग्रवाल बताया जा रहा है जो कि अंबिकापुर में रहता है, मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में एक्सपायर्ड मेडिसिन पाई गई, जिसे की जप्त कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है एवं दुकान को सील किया गया।

ग्राम आस्ता में झोला छाप डॉक्टर की जानकारी मिलने पर उसके दुकान का औचक निरीक्षण किया गया,जांच में पाया गया कि जबीउल्लाह नाम का व्यक्ति बिना डिग्री के मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा है, उसके द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, उसके पास से भारी मात्रा में एक्सपायर्ड मेडिसिन प्राप्त हुई है, जिसे जप्त कर दुकान को तत्काल सील किया गया है।

निरीक्षण टीम के द्वारा जशपुर अनुविभाग के मनमीरा मेडिकल स्टोर जशपुर, साहू फार्मेसी लोदाम, मोहित फार्मा लोदाम एवं सूर्यवंशी मेडिकल स्टोर आस्ता का भी निरीक्षण किया गया जिसमें संचालकों को अनियमितताओं के संबंध में सख्त चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH