छत्तीसगढ़ के कोविड हॉस्पिटल में अब रोबोट नर्स करेंगे कोरोना संक्रमित मरीजो की देखभाल , रोबोट नर्स की खूबी जान कर हो जाएंगे हैरान ,,
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 19 मई - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ’रोबोट नर्स’ का शुभारंभ किया। सी एम भूपेश बघेल ने सुरक्षात्मक दृष्टि से बेहतर उपयोग के लिए निर्मित इस ’रोबोट नर्स’ को एम्स रायपुर के कोविड-19 वार्ड में उपयोग के लिए मौके पर ही सौंप दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित रोबोट नर्स की खोज के लिए शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर की तारीफ करते हुए इस रोबोट नर्स को कोविड-19 के साथ विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए बहुत उपयोगी बताया।
अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित यह रोबोट नर्स लगभग 90 फीट की दूरी तक सामग्री के आदान-प्रदान सेवाओं जैसे मानवीय कार्य करने में सक्षम है , और वार्ड में बिना मानव के मरीजो तक आवश्यक दवाईयां , कपड़े सहित खान-पान की सामग्रियों को पहुंचाने के साथ उसे वापस लाने में सक्षम है। इसके साथ ही रोबोट नर्स के माध्यम से अस्पताल में चिकित्सक तथा मरीज के बीच कैमरे तथा मोबाइल द्वारा फोटो, वीडियोग्राफी, वीडियोकॉलिंग तथा चैटिंग आदि भी की जा सकती है । रोबोट नर्स के उपयोग में लाने के बाद चिकित्सक को मरीज के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। इस रोबोट नर्स के आने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक, नर्स तथा सफाईकर्मी आदि लोगों को भी इलाज के साथ अन्य कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। रोबोट नर्स के हेड ओवर समारोह में टाह फाउण्डेशन से जुड़े सतीश कुमार, अमर गिर्दवानी तथा एम्स रायपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करण पीपरे आदि उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल