छत्तीसगढ़ के कोविड हॉस्पिटल में अब रोबोट नर्स करेंगे कोरोना संक्रमित मरीजो की देखभाल , रोबोट नर्स की खूबी जान कर हो जाएंगे हैरान ,,

छत्तीसगढ़ , 29-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के कोविड हॉस्पिटल में अब रोबोट नर्स करेंगे कोरोना संक्रमित मरीजो की देखभाल , रोबोट नर्स की खूबी जान कर हो जाएंगे हैरान ,,
रायपुर 19 मई - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ’रोबोट नर्स’ का शुभारंभ किया। सी एम भूपेश बघेल ने सुरक्षात्मक दृष्टि से बेहतर उपयोग के लिए निर्मित इस ’रोबोट नर्स’ को एम्स रायपुर के कोविड-19 वार्ड में उपयोग के लिए मौके पर ही सौंप दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित रोबोट नर्स की खोज के लिए शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर की तारीफ करते हुए इस रोबोट नर्स को कोविड-19 के साथ विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए बहुत उपयोगी बताया। अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित यह रोबोट नर्स लगभग 90 फीट की दूरी तक सामग्री के आदान-प्रदान सेवाओं जैसे मानवीय कार्य करने में सक्षम है , और वार्ड में बिना मानव के मरीजो तक आवश्यक दवाईयां , कपड़े सहित खान-पान की सामग्रियों को पहुंचाने के साथ उसे वापस लाने में सक्षम है। इसके साथ ही रोबोट नर्स के माध्यम से अस्पताल में चिकित्सक तथा मरीज के बीच कैमरे तथा मोबाइल द्वारा फोटो, वीडियोग्राफी, वीडियोकॉलिंग तथा चैटिंग आदि भी की जा सकती है । रोबोट नर्स के उपयोग में लाने के बाद चिकित्सक को मरीज के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। इस रोबोट नर्स के आने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक, नर्स तथा सफाईकर्मी आदि लोगों को भी इलाज के साथ अन्य कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। रोबोट नर्स के हेड ओवर समारोह में टाह फाउण्डेशन से जुड़े सतीश कुमार, अमर गिर्दवानी तथा एम्स रायपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करण पीपरे आदि उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH