प्रेमी का साथ पाने के लिए महिला ने तीन साल की बेटी को उतारा मौत के घाट , हुईं गिरफ्तार

बिहार , 27/08/2024 1:46:04 PM
Anil Tamboli
प्रेमी का साथ पाने के लिए महिला ने तीन साल की बेटी को उतारा मौत के घाट , हुईं गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर 27 अगस्त 2024 - मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में 24 अगस्त को एक बंद सूटकेस से बच्ची का शव बरामद किया गया था। मृतक बच्ची की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग जानकी बल्लभ शास्त्री मार्ग निवासी मनोज कुमार की तीन वर्षीय बेटी मिस्टी के रूप में हुई। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में मृतका के पिता ने मिठनपुरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए SSP ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय रूप से विभिन्न बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में आये तथ्यों के आधार पर बच्ची की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। 

मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने सोमवार को बताया कि पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि बच्ची की माँ का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। युवक बच्ची के साथ महिला को अपनाने के लिए तैयार नहीं था। इन्हीं कारणों से महिला ने 23 अगस्त को अपनी ही बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को सूटकेस में बंद कर साक्ष्य को मिटाने की खातिर छत से घर के पीछे फेंक दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने धारावाहिक 'क्राइम पेट्रोल' देखकर इस प्रकार की हत्या की योजना बनाई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH