चोर के साथ भीड़ ने की हैवानियत , प्रायवेट पार्ट में डाल दी मिर्च पावडर और लकड़ी , मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार , 28-08-2024 12:17:59 AM
Anil Tamboli
चोर के साथ भीड़ ने की हैवानियत , प्रायवेट पार्ट में डाल दी मिर्च पावडर और लकड़ी , मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अररिया 27 अगस्त 2024 - अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल नगर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक को चोरी के आरोप में बंधक बना लिया और उसके हाथ बांधकर उसके साथ बेरहमी की। 

प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल कर उसके साथ अमानवीय कृत्य किया गया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने युवक को पकड़ कर रखा है और एक शख्स लाल मिर्च उसके प्राइवेट पार्ट में डाल रहा है। इतना ही नहीं वह लकड़ी के छोटे टुकड़े को उसके प्राइवेट पार्ट में भी डालता है। इस दौरान कुछ लोग उसे गाली भी दे रहे हैं। 

अररिया नगर के थाना प्रभारी मनीष रजक ने मंगलवार को IANS को बताया कि सोमवार की देर रात इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हुई। यह पूरा मामला अररिया नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक के पास की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान इस्लाम नगर निवासी सफात मियाजी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH