08 लाख उधार देकर 03 साल में वसूले 75 लाख , तीन सूदखोरों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/08/2024 4:25:54 PM
Anil Tamboli
08 लाख उधार देकर 03 साल में वसूले 75 लाख , तीन सूदखोरों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज
झाबुआ 24 अगस्त 2024 - झाबुआ जिले में सूदखोरों के नित नए कारनामे सामने आते जा रहे हैं। अब ताजा मामला मेघनगर से आया है जिसमें 08 लाख 60 हजार रुपए ब्याज पर देकर तीन साल में 75 लाख 10 हजार रुपए वसूल किए गए हैं। पुलिस ने मेघनगर के तीन सूदखोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शुक्ल ने बताया कि मेघनगर के जितेंद्र शर्मा व वेदप्रकाश बसेर और रंभापुर के राहुल दातला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ डूंडका मेघनगर के विकास राठौर ने शिकायत की है। विकास ने व्यापार के लिए 2 अगस्त 2021 को 06 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसके एवज में तीन साल में अब तक 68 लाख 50 हजार रुपए दे चुका है। जितेंद्र शर्मा मनमाना ब्याज वसूल करता रहा।

पीड़ित विकास राठौर ने अपनी शिकायत में कहा है कि कल्याणपुरा में कपड़े व किराने की दुकान वह संचालित करता है। व्यवसाय करने के लिए उसने उधार रुपए लिए थे। जिसके लिए 2021 से अब तक वह 68 लाख 50 हजार रुपए दे चुका है।

विकास ने सांई चौराहा मेघनगर के रहने वाले वेदप्रकाश बसेर से 60 हजार लिए थे, जिसकी एवज में 2 लाख 88 हजार रुपए दे चुका है। रंभापुर निवासी राहुल दातला से 2 लाख रुपये लिए थे, सूद सहित 3 लाख 72 हजार रुपये वह दे चुका है।

पुलिस अधीक्षक शुक्ल के अनुसार अभी तक तीनों में से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तीनों पर आरोप है कि वे 08 लाख 60 हजार रुपए सूद पर देते हुए 75 लाख 10 हजार रुपए वसूल कर चुके हैं। इसके बावजूद शिकायतकर्ता पर लगातार ओर अधिक राशि देने का दबाव बना रहे थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH