तीन दिनों से लापता देवर और भाभी मिले इस हाल में की बुलानी पड़ी पुलिस

मध्य प्रदेश , 24/08/2024 3:35:26 PM
Anil Tamboli
तीन दिनों से लापता देवर और भाभी मिले इस हाल में की बुलानी पड़ी पुलिस
छतरपुर 24 अगस्त 2024 - आज के समय में परिवार में कलह होना आम बात है, लेकिन मामूली विवाद को लेकर खौफनाक कदम उठा लेना सही नहीं है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर से सामने आया है, जहां देवर भाभी संदिग्ध हालत में कुएं में मिले हैं। देवर की मौत हो गई और जबकि भाभी की हालत नाजुक है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि दोनों पिछले तीन दिन से लापता थे मामला छतरपुर जिले के बमनोरा थाना क्षेत्र का है, जहां कुएं में एक युवक की लाश मिली है। हैरानी की बात ये है कि युवक के साथ एक युवती भी कुएं में ही मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में देवर भाभी हैं और पिछले तीन दिनों से लापता थे।

मृतक के बड़े भाई की मानें तो मृतक राज अपने दूसरे भाई महेश बंसल की 20 साल की पत्नी सविता बंसल के साथ सोमवार की रात से लापता था। लगातार उनकी तलाश की जा रही थी और तीन दिन बाद अब डंकटया हार में स्थित एक कुएं में राज की लाश मिली है। जबकि कुएं से ही सविता जिंदा हालत में मिली है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि राज की लाश फूल चुकी थी और उससे दुर्गंध आ रही थी जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जिंदा मिली सविता को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों कुएं में कैसे पहुंचे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH