छत्तीसगढ़ - ब्यापारी दिनेश जैन की कार से दिनदहाड़े लाखो की उठाईगिरी , CCTV में कैद हुई वारदात

कबीरधाम , 24/08/2024 12:20:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्यापारी दिनेश जैन की कार से दिनदहाड़े लाखो की उठाईगिरी , CCTV में कैद हुई वारदात
कवर्धा 24 अगस्त 2024 - छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक व्यापारी की कार से लाखों की उठाईगिरी का मामला सामने आया है. एक नकाबपोश चोर होटल के पार्किंग में खड़ी कार से रखे कैश से भरे बैग को लेकर फरार हो गया. उठाईगिरी की यह घटना होटल के CCTV कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर से आए व्यापारी दिनेश जैन अपने ग्राहक दुकानदारों से कलेक्शन की गई राशि को कार में रखकर कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक भोजनालय में भोजन करने गया हुआ था. जब व्यापारी भोजन कर वापस लौटे और अपनी कार में बैठा तो उसने अपना बैग कार से गायब पाया. कार में रखे बैग में 2.22 लाख रुपये थे।

आसपास खोजबीन करने के बाद पैसों से भरा बैग नहीं मिला तो व्यापारी ने घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी. घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई. वहीं होटल के CCTV फुटेज को खंगाला गया, जिसमें उठाईगिरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर का फुटेज सामने आया है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

उठाईगिरी की सामने आई CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अपना चेहरा ढाका हुआ है. वह आसानी से होटल के पास खड़े सफेद अर्टिगा कार के पास जाता है और दरवाजा खोलकर उसमें रखे बैग को उठाकर मोबाइल में बात करते हुए मौके से फरार हो जाता है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH