थाना प्रभारी को दिल दे बैठी विवाहित महिला आरक्षक , मदद की गुहार लेकर पति पंहुचा SP के पास

बिहार , 24-08-2024 7:46:11 PM
Anil Tamboli
थाना प्रभारी को दिल दे बैठी विवाहित महिला आरक्षक , मदद की गुहार लेकर पति पंहुचा SP के पास
कटिहार 24 अगस्त 2024 - कटिहार जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला सिपाही का थानेदार से ही अफेयर की बात सामने आई है। इसकी भनक पति को लगी तो वह SP के पास पहुंच गया और अपना परिवार बचाने की गुहार लगाने लगा। पति का कहना है कि उसने अपनी बीवी को बहुत बार समझाया। उसे नौकरी छोड़ने के लिए भी कह दिया। मगर वह नहीं मानी तो अब एसपी से मदद मांगी है। महिला सिपाही दो बच्चों की मां है।

रिपोर्ट्स के अनुसार धीरज कुमार सिंह नाम के एक शख्स ने कटिहार SP ऑफिस में जनता दरबार में अपनी पत्नी के अवैध संबंध की शिकायत की। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी कोलासी पुलिस थाने में डायल 112 टीम में तैनात है। उसकी पत्नी का कोलासी थाना प्रभारी विकास कुमार के साथ चक्कर चल रहा है। उसे बहुत पहले से इस बारे में शक था। पति का दावा है कि उसने अपनी सिपाही पत्नी के मोबाइल पर दोनों की इंस्टाग्राम चैट देखी, जिसमें दोनों के बीच बहुत अश्लील बातें हुई हैं।

पति धीरज कुमार का कहना है कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। वह एक प्राइवेट नौकरी करता है और पत्नी कांस्टेबल है। उनके दो बच्चे भी हैं। उसने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की। मगर उसने अपनी नौकरी का धौंस दिखाते हुए पति को चुप रहने की नसीहत दे दी। अब पीड़ित पति SP से अपने परिवार को टूटने से बचाने की गुहार लगाई है।

कटिहार SP जीतेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता दरबार में एक युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए हैं। डीएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH