छत्तीसगढ़ - सालों के बाद बेटे ने बाप से लिया इस बात का बदला , बाप की हत्या कर लाश को कूड़े में फेंका

दुर्ग , 20-08-2024 6:43:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सालों के बाद बेटे ने बाप से लिया इस बात का बदला , बाप की हत्या कर लाश को कूड़े में फेंका
दुर्ग 20 अगस्त 2024 - दुर्ग जिले के सतनामी पारा से दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां बीती रात एक बेटे ने अपने पिता का सिर पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है. वहीं इस वारदात की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गीतेलाल पुरोहित (उम्र 50 साल) है, जो कातुल बोर्ड के सतनामी पारा का रहने वाला था. मृतक गीतेलाल ने दो शादियां की थी, उसकी पहली पत्नी के बेटे प्रकाश पुरोहित (उम्र 37 साल) को पिता की दूसरी शादी मंजूर नहीं थी। शादी के कई साल गुजर जाने के बावजूद पिता-पुत्र के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। 

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि रविवार रात प्रकाश अपने पिता गीतेलाल के घर गया और शराब पीने बैठ गया. इस दौरान दोनों ने जमकर शराब पी। प्रकाश ने गीतेलाल से और शराब लाने को कहा तो गीतेलाल ने कहा कि उसके पास अब और पैसे नहीं है. इससे प्रकाश नाराज हो गया और गीतेलाल के घर की बिजली को काट दिया. पिता-पुत्र में झगड़ा होने पर उसकी दूसरी पत्नी पास रह रही बेटी के ससुराल चली गई।

इधर नशे की हालत में गीतेलाल ने पुरानी बात पर विवाद शुरू कर दिया और प्रकाश की मां पर आरोप लगाने लगा. प्रकाश इससे भड़क गया और पास ही में पड़े पत्थर से अपने पिता गीतेलाल का सिर कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद उसने गीतेलाल की लाश घर के पीछे कूड़े में फेंक दी और अपने घर चला गया।

जब सन्नाटा पसरा तब दूसरी पत्नी घर पहुंची. गीतेलाल को मृत हालत में देखकर उसने मोहल्ले वालों और पुलिस को खबर कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र प्रकाश पुरोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH