रक्षाबंधन की खुशियां बदली मातम में , त्यौहार मनाने नानी के घर आये तीन मासूमो की पानी मे डूबने से मौत

मध्य प्रदेश , 18/08/2024 7:51:04 PM
Anil Tamboli
रक्षाबंधन की खुशियां बदली मातम में , त्यौहार मनाने नानी के घर आये तीन मासूमो की पानी मे डूबने से मौत
अनूपपुर 19 अगस्त 2024 - रक्षाबंधन के एक दिन पहले अनूपपुर से एक बेहद मार्मिक और दुखद घटना सामने आई है। जहां नानी के घर रक्षाबंधन त्यौहार मनाने आए तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बच्चों की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हुई। वहीं एक मासूम की नानी के घर के पास गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चों की त्यौहार से पहले हुई मौत के बाद परिवार सदमे में है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है। 

छत्तीसगढ़ मरवाही के चांगेरी निवासी 9 साल के ऋषि केवट और 7 साल के राघवेंद्र केवट दोनों अपनी नानी के घर अनूपपुर जिले जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम चोलना रक्षाबंधन त्यौहार मनाने आए थे। इस दौरान रविवार शाम दोनो बच्चे गुजरानाला में नहाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान दोनों बच्चे नाले में डूब गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

वही दूसरी घटना अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत पडौर गांव की बताई जा रही है। जहां एक वर्ष के सुभांश केवट अपने मां के साथ ग्राम लतार अपने नानी के यहां रक्षाबंधन के त्यौहार में आया था। घर के पास एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। जब बच्चा काफी देर तक घर के पास दिखाई नहीं दिया तो मां ने आसपास उसकी तलाश की। गड्ढे में देखने पर बालक मृत अवस्था में तैरता दिखा। 

वहीं इस पूरे मामले में SDOP सुमित केरकेट्टा ने बताया कि चोलना में स्थित नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई हैं। फिलहाल बच्चों की पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH