बंद मकान में माँ और बेटी की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 18/08/2024 7:35:11 PM
Anil Tamboli
बंद मकान में माँ और बेटी की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
जबलपुर 19 अगस्त 2024 - गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक घर में दो महिलाओ की लाश मिलने से सनसनी मच गई हैं। मृतक मे 70 वर्षीय श्यामा साहू और उसकी 45 वर्षीय बेटी शिखा साहू है। श्यामा अपनी बेटी शिखा और बेटे अजय साहू के साथ मछली मार्केट स्थित घर में रहती थी। 

उनके घर के अंदर से शनिवार को पड़ोसियों को दुर्गंध आयीं। अंदर कोई हलचल नहीं थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकर दरवाजा खोला तो श्यामा पलंग पर मृत पड़ी थी। बेटी शिखा फंदे में झूली मिली। रात को अंधेरे होने से पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया।

रविवार को सुबह FSL टीम ने घटनास्थल में जाकर जांच की। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे विवेचना करेगी।

मृतका शिखा विवाहित है पति से विवाद के कारण वह कुछ समय से मायके में रह रही थी। श्यामा का बेटा अजय साहू लगभग 15 दिन पूर्व घर छोड़कर कहीं चला गया। श्यामा और शिखा ने भाई को बहुत ढूंढा। उसका कुछ पता नहीं चला। दोनों भाई के अचानक गायब हो जाने से परेशान थे।

इस बीच मां और बेटी का शव मिलने से घटना संदिग्ध हो गई है। पुलिस को प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। श्यामा ने संभवत: किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर प्राण त्यागा है। हालांकि मामले की प्रत्येक कोण से जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH