छत्तीसगढ़ - खेत मे आकाशिय बिजली गिरने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत , गांव में पसरा सन्नाटा

जशपुर , 18/08/2024 11:00:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खेत मे आकाशिय बिजली गिरने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत , गांव में पसरा सन्नाटा
जशपुर 18 अगस्त 2024 - जशपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है यँहा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना सन्ना थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जहां, एकम्बा गांव में पति पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में तीन लोग आ गये।

घटना में एकम्बा गांव में पति की जहां मौके पर मौत हो गयी, वहीं पत्नी की इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में मौत हुई। वहीं छिछली गांव में भी एक व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आने मौत हुई। 

सन्ना थाना क्षेत्र के एकांबा गांव निवासी पति मोहर साय (56 वर्ष), पत्नी पर्बी बाई (50 वर्ष) बीते शाम खेत में काम कर रहे थे, तभी वहां अचानक बारिश होने लगी और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. जिससे दोनों पति पत्नी आकाशिय बिजली की चपेट में आ गए. इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी को अनान फानन में इलाज के लिए सन्ना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा सन्ना थाना क्षेत्र के ही ग्राम छिछली में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. यहां जगसाय (45 वर्षीय) अपने खेत में काम कर रहा था, उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.  दोनों घटनाएं शनिवार शाम की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH