विधानसभा चुनाव के प्रचार पर निकले प्रत्यासी की गोली मार कर हत्या , भीड़ ने एक आरोपी की कर दी पीट पीट कर हत्या ,,

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधानसभा चुनाव के प्रचार पर निकले प्रत्यासी की गोली मार कर हत्या , भीड़ ने एक आरोपी की कर दी पीट पीट कर हत्या ,,
शिवहर 25 अक्टूबर 2020 -  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में खूनी खेल शुरू हो चुका है. बिहार के शिवहर में शनिवार को जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी और उनके एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उस वक्त की है, जब प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में ​निकले हुए थे. वहीं प्रत्याशी के समर्थकों ने एक हत्यारे को मौके से दबोच लिया,​ जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

शिवहर विधानसभा से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह शनिवार को चुनाव प्रचार करने निकले थे. बताया जा रहा है कि वे पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास जनसंपर्क में जुटे हुए थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी. अचानक हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई. सीने में गोली लगने से श्रीनारायण सिंह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े , लोगों ने लगाया जाम फायरिंग से भगदड़ मच गई उधर फायरिंग करने के बाद मौके से भाग रहे बाइक सवारों पर भीड़ ने हमला कर दिया. इसमें से एक आरोपी को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया. जिसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई. 

वहीं जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह को उपचार के लिए शिवहर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सीतामढ़ी रेफर कर दिया‌. रास्ते में उनकी मौत हो गई. श्रीनारायण सिंह की मौत की खबर से समर्थकों में आक्रोश फैला हुआ है.  

बदमाशों की तलाश की जारी वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. शिवहर के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी प्रत्याशी के समर्थक बनकर भीड़ में शामिल हुए थे और मौका लगते ही उन पर फायरिंग कर दी. फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है. बताया गया है कि श्रीनारायण सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है‌. उन पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं. श्रीनारायण शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के नया गांव के रहने वाले थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH