रक्षाबंधन पर बाईक से घर जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने कुचला , मौके पर ही हुई दोनो की मौत

मध्य प्रदेश , 15/08/2024 7:39:05 PM
Anil Tamboli
रक्षाबंधन पर बाईक से घर जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने कुचला , मौके पर ही हुई दोनो की मौत
सागर 16 अगस्त 2024 - बहेरिया थाना क्षेत्र के बंडा रोड पर गुरुवार की शाम बाइक सवार भाई और बहन को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। दोनों शवों को शिनाख्ती के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

कर्रापुर चौकी प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे बंडा से बाइक क्रमांक MP 34 ZC 6142 से ग्राम खमरिया थाना नोहटा जिला दमोह निवासी 27 वर्षीय रोहित लोधी और 22 वर्षीय उसकी चचेरी बहन टीना लोधी रक्षाबंधन पर अपने गांव खमरिया जा रहे थे, तभी सागर कानपुर हाईवे पर कुटीर के पास सामने से आ रहे माल से लदे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक में सवार रोहित और टीना ट्रक के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया, जिससे युवक युवती का शव बुरी तरह से कुचल गया। टक्कर के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। दोनों शवों को घटना स्थल से उठाकर जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शिनाख्त के बाद मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH