दो जवान बेटों सहित माँ की धारदार हथियार से हत्या , तीन कत्ल से गांव में दहशत का माहौल

बिहार , 16-08-2024 6:13:01 AM
Anil Tamboli
दो जवान बेटों सहित माँ की धारदार हथियार से हत्या , तीन कत्ल से गांव में दहशत का माहौल
भोजपुर 16 अगस्त 2024 - बिहार के भोजपुर में गुरुवार को तीन दिनों से लापता मां और दो बेटों का शव मिला है। तीनो शव अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास सोन नदी के किनारे 3 से 5 फीट की दूरी पर मिला है। मृतकों की पहचान शांति कुंवर (53), उसके बेटा सुधन चौधरी (31) और बुधन चौधरी (29) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। 

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार (12 अगस्त) की रात में सुधन चौधरी घर से शौच के निकला, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद मां शांति कुंवर और दूसरा बेटा बुधन उसे खोजने के लिए चार बजे सुबह निकले। लेकिन ये लोग भी वापस नहीं लौटे। 13 अगस्त की देर शाम पुलिस को तीन लोगों के लापता होने की सूचना मिली।

15 अगस्त की सुबह तीन लोगों की डेड बॉडी अलग-अलग मिली। उन्होंने कहा कि धारदार हथियार और लाठी से हमला कर हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि 12 अगस्त को पड़ोसी भोला चौधरी और उनके बेटों ने धमकी दी थी। परिजन फुलवंती कुंवर ने बताया कि 10 दिन पहले पड़ोसी भोला चौधरी उनकी जमीन में छज्जा निकाल रहा था, जिसको लेकर विवाद हुआ था। 

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर FIR दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH