दो बाईक की सीधी टक्कर में जीजा और साला सहित तीन लोगों की मौत , पुलिस जाँच में जुटी

बिहार , 15/08/2024 6:30:27 AM
Anil Tamboli
दो बाईक की सीधी टक्कर में जीजा और साला सहित तीन लोगों की मौत , पुलिस जाँच में जुटी
पूर्णिया 15 अगस्त 2024 - पूर्णिया जिले में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी. इसके बाद दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं तीसरे शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मरने वाले दो लोग रिश्ते में जीजा-साला लगते थे।

बताया जा रहा है कि जीजा अपने साला को स्टेशन छोड़ने जा रहा था. उसके साथ एक दोस्त भी था. इसी दौरान के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. इनमें से दो लोगों घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार भमरा लागन के कमलपुर गांव निवासी मो. सफीक के पुत्र सरताज और उसका साला शाहनवाज अपने साथी के साथ पूर्णिया रेलवे स्टेशन जा रहा था. बताया जाता है कि रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बाईक से भिड़ंत होने के बाद तीनों लोगों की मौत हो गई. के नगर थाना पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH