छत्तीसगढ़ - आज एक और कांग्रेस नेत्री का मोबाईल हुआ स्विच ऑफ , जाने क्या है मामला

दुर्ग , 14/08/2024 5:07:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आज एक और कांग्रेस नेत्री का मोबाईल हुआ स्विच ऑफ , जाने क्या है मामला
दुर्ग 13 अगस्त 2024 - दुर्ग जिले की राजनीति में एक बार फिर खलबली मच गई है. कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद पार्टी में गुटबाजी और असंतोष बढ़ता जा रहा है. अपने ही नेताओं से असंतुष्ट होकर कांग्रेस से इस्तीफा देने का दौर भी शुरू हो चुका है. भिलाई नगर निगम के तीन कांग्रेसी पार्षदों ने तीन दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को अपना इस्तीफा सौंपा है।

वहीं एक एमआईसी सदस्य मीरा बंजारे ने भी अपना फोन स्विच ऑफ कर कांग्रेस नेताओं का फोन उठाना बंद कर दिया है।

विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने पार्षदों को मनाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस के नेता अब भी इस बात को स्वीकार करने से बच रहे हैं, क्योंकि इन तीनों पार्षद ने पूर्णतः पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है. वहीं कांग्रेस अपने नेताओं की बाड़ेबंदी करने गोवा ले जाने की तैयारी कर ली है। 27 अगस्त को सभी कांग्रेस पार्षद गोवा टूर पर जा रहे हैं।

पार्टी में खलबली की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी दी गई है. तीनों पार्षदों ने उनके वार्ड में विकास कार्य ना होने और निगम में उपेक्षित होने का आरोप लगाया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड

छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..

छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH