जवान बेटी को भतीजे की बांहों में देखकर बौखलाया पिता , गुस्से में आकर किया यह कांड

मध्य प्रदेश , 12/08/2024 11:19:11 AM
Anil Tamboli
जवान बेटी को भतीजे की बांहों में देखकर बौखलाया पिता , गुस्से में आकर किया यह कांड
खरगोन 12 अगस्त 2024 - अपनी बेटी को अपने ही भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पिता का खून खौल उठा और कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो माह पहले जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का है।

SP धर्मराज मीना ने बताया कि 29 मई 2024 को सुबह 4.30 बजे ग्राम किशनपुरा में लाभसिंह के पक्के घर के छत पर सो रहे उसके पुत्र प्रीतम सोलंकी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। घटना पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

इस मामले में संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना से पूर्व मृतक के चाचा ने युवक व उसकी पुत्री को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। घटना के बाद से मृत युवक के चाचा 38 वर्षीय कुंवरसिंह पुत्र गुलाबसिंह पूरे परिवार के साथ मजदूरी करने महाराष्ट्र चले गए हैं।

इस सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मृतक के चाचा कुवरसिंह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में कुंवरसिंह पहले पुलिस को गुमराह करता रहा पर अंत में टूटकर उसने अपने भतीजे की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी चाचा ने पुलिस को बताया कि प्रीतम व उसकी पुत्री दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। मैंने देख लिया इसके बाद पुत्री को घर ले आया था। फिर आक्रोश में छत पर अकेले सो रहे प्रीतम सिंह पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद घर के पीछे सीढ़ी से उतरते हुए वापस घर जाकर सो गया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH