सक्ती के पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल से हुए लूट का पर्दाफाश , महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा , 12-08-2024 3:18:22 AM
Anil Tamboli
सक्ती के पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल से हुए लूट का पर्दाफाश , महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा 11 अगस्त 2024 - पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल पर जानलेवा हमला कर 5 लाख रूपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रायगढ़ जिले से दो आरोपियों सहित उनकी एक महिला साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कैश और अन्य सामान जब्त कर लिया है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त की शाम करतला थाना क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंप के संचालक संतोष गोयल पर अज्ञात आरोपी ने जानलेवा हमला कर 4 लाख 80 हजार रूपये की लूट कर फरार हो गये थे। मूलतः सक्ती जिला के रहने वाले संतोष गोयल को आरोपियों ने पेट्रोल पंप से हिसाब कर लौटने के दौरान शाम के वक्त लूट का शिकार बनाया था। 

विवेचना के दौरान रायगढ़ जिले में रहने वाले भरतलाल श्रीवास की गतिविधियां संदिग्ध पता चलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसने इस वारदात में शामिल विकास तिर्की के शामिल होने की जानकारी दी।

 दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी पहचान जेल में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती होने पर दोनों ने सक्ती के पेट्रोल पंप संचालक को लूटने की प्लानिंग बनायी थी। भरतलाल श्रीवास ने घटना के दिन विकास तिर्की को करतला लाकर उसे पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल को दिखाकर उससे लूटने की योजना तैयार की। 

5 अगस्त को जब संतोष गोयल सप्ताह भर का हिसाब कर वापस सक्ती लौट रहा था, तभी रास्ते में विकास तिर्की ने उस पर जानलेवा हमला कर उससे पैसों का थैला लेकर फरार हो गया। जिसके बाद भरतलाल अपने महिला मित्र रमिला राठिया के साथ उसके पास पहुंचा। इसके बाद तीनों ने आपस में पैसे बांट लिये। लूट के पैसों से विकास तिर्की ने फ्रीज , पलंग , आलमारी , पंखा सहित अन्य घरेलू सामान खरीद लिया था। 
सक्ती के पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल से हुए लूट का पर्दाफाश , महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH