फार्महाउस में चोरी करने घुसे तीन चोरों की करंट लगने से मौत , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 11/08/2024 3:11:57 PM
Anil Tamboli
फार्महाउस में चोरी करने घुसे तीन चोरों की करंट लगने से मौत , पुलिस जाँच में जुटी
उज्जैन 11 अगस्त 2024 - रामा तलाई के पास बीती रात खेत में कबूतर पकड़ने और चोरी की नीयत से गए चोर गिरोह के 3 सदस्य की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। साथियों को करंट झुलसता देख गिरोह के बाकी सदस्य घटनास्थल से भाग गए। तीनों मृतक रतलाम जिले के ग्राम नायन के हैं।

SDOP पुष्पा प्रजापति ने बताया कि खाचरौद तहसील की ग्राम पंचायत भुवांसा में कृषक जगदीश मंडावलिया के खेत में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को रतलाम जिले के ग्राम नायन में चोर गिरोह कबूतर पकड़ने व चोरी की नीयत से गए थे।

तेज हवा के चलते विद्युत तार डीपी से टूटकर खेत में गिर गया था। खुले तार की चपेट में आकर करंट लगने से तीन चोरों मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पास लगभग 100 से अधिक मरे हुए कबूतर और कबूतर पकड़ने का जाल मिला है। पास में ही देसी शराब और खाद्य सामग्री भी मिली।

घटना के बाद मृतकों के एक साथी ने गांव के सरपंच को फोन कर बताया कि रामातलाई से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित एक जामफल के खेत में उनके 3 साथियों की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना देने के बाद वे मोबाइल स्विच ऑफ कर मृतक की जेब में रखकर फरार हो गए। 

मृतकों की पहचान उनके गांव वालों ने की। जिसमें श्रवण पुत्र मोहनलाल पवार उम्र 40 वर्ष जाति मोघिया, प्रहलाद पुत्र शंकरलाल मोघिया उम्र 35 साल, वकील पुत्र जीवन लाल बंजारा उम्र 34 वर्ष तीनों मृतक रतलाम जिले के ग्राम नायन के हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और आसपास के खेत के कृषकों से घटना की जानकारी एकत्रित कर पंचनामा तैयार किया। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH