छत्तीसगढ़ - पति और प्रेमी दोनो को ब्लैकमेल कर रही थी महिला , दोनो ने देखा दृश्यम-2 और फिर,,

कबीरधाम , 11/08/2024 2:22:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति और प्रेमी दोनो को ब्लैकमेल कर रही थी महिला , दोनो ने देखा दृश्यम-2 और फिर,,
कवर्धा 11 अगस्त 2024 - पिछले 23 दिन से लापता महिला की लाश को पुलिस ने सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के तेलीटोला व घानीखुंटा घाट के जंगल से ​बरामद किया है। लाश की पहचान ग्वालिन बाई साहू के रूप में की गई है।

आरोपियों ने फ़िल्म दृश्यम-2 के तर्ज पर इस हत्या को अंजाम देकर लाश को जमीन में दफना दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की पूर्व पति और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मृतका ग्वालिन बाई साहू पति लुकेश साहू ग्राम चीमागोंदी की रहने वाली थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला लगभग तीन सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। पति-पत्नी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी सिलसिले में बीते 18 जुलाई को वह कोर्ट में पेशी में आई थी। उसी दिन से ग्वालिन बाई लापता थी।

महिला के लापता होने की रिपोर्ट मृतका के पिता राम खिलावन साहू सहसपुर लोहारा थाने में दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने तेलीटोला व घानीखुंटा घाट के बीच जंगल में महिला की सड़ी-गली लाश बरामद की वहीं मृतका की स्कूटी को कर्रानाला बांध से बरामद किया है। 

ASP विकास कुमार ने बताया कि महिला अपने पूर्व पति से हर माह 10 हजार रूपए लेती थी। और प्रेमी से भी आये दिन पैसों की डिमांड करती थी। इसलिए दोनों मिलकर हत्या का प्लान किया और वारदात को अंजाम देने से पहले दोनो ने फ़िल्म दृश्यम देखा। उंसके बाद महिला की गला दबा कर हत्या किया फिर शव को गड्ढा खोदकर दफनाया दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH