क्लिनिक में नही था झोलाछाप डॉक्टर , डॉक्टर की पत्नी ने मरीज को लगा दी बॉटल , फिर हुआ यह

मध्य प्रदेश , 11/08/2024 12:01:37 PM
Anil Tamboli
क्लिनिक में नही था झोलाछाप डॉक्टर , डॉक्टर की पत्नी ने मरीज को लगा दी बॉटल , फिर हुआ यह
उज्जैन 11 अगस्त 2024 - उज्जैन जिले में झोलाछाप डाॅक्टर की पत्नी ने एक युवक को स्लाइन लगा दी थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। CMHO को शिकायत के बाद BMO ने क्लीनिक को सील कर दिया।

दरअसल राजेश पुत्र मोहनलाल चौहान निवासी ग्राम मेलानिया तहसील महिदपुर ने शिकायत की थी कि उसके पुत्र नीलेश चौहान को गले में छाले होने पर डाॅ. चंदन विश्वास के दवाखाना पर ले गया था। जहां पर डाॅ. विश्वास मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी सुजाता ने बताया कि डाॅक्टर साहब बाहर गए हैं।

डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कहा कि मैं भी डाॅक्टर हूं तथा तुम्हारे पुत्र को गले में ज्यादा छाले हो गए है। डॉक्‍टर की पत्‍नी ने इस दौरान यह भी कहा कि युवक को स्लाइन यानी बाटल चढ़ाना पड़ेगी। इसके बाद डाॅक्टर की पत्नी सुजाता ने नीलेश नामक युवक को एक बाटल चढ़ा दी थी।

इसके दस मिनट बाद ही नीलेश का शरीर अकड़ गया और शरीर ठंडा भी पड़ गया था। स्वजन उसे तत्काल उज्जैन में निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उसकी हालत में सुधार आया।

शिकायत मिलने के बाद शनिवार को CMHO डाॅ अशोक पटेल के निर्देश पर घट्टिया BMO डा. अनुज शाल्य व टीम ने डाॅ. चंदन के क्लीनिक पर छापा मारा। अधिकारी क्लीनिक देखकर दंग रह गए थे। वहां पर ऑपरेशन करने के औजार व अन्य सामग्री मिली है। इस पर क्लीनिक सील कर दिया गया है। 

CMHO डाॅ. पटेल का कहना है कि डाॅक्टर की डिग्री की जांच की जा रही है। फिलहाल क्लीनिक सील कर दिया गया है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH