छत्तीसगढ़ - ननकी काका के विवादित बोल , कह दी कलेक्टर को जूता मारने की बात , विपक्ष ने बनाया मुद्दा

कोरबा , 10-08-2024 6:18:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ननकी काका के विवादित बोल , कह दी कलेक्टर को जूता मारने की बात , विपक्ष ने बनाया मुद्दा
कोरबा 10 अगस्त 2024 - पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर का विवादित बयान सामने आया है। उन्होने राजस्व विभाग के अधिकारियों के सामने ही कलेक्टर को जूते से मारने की बात कह दी। दरअसल पूरा मामला सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर था। 

भाजपा नेता के अतिक्रमण को तोड़ने पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों को पहले तो ननकी राम कंवर ने जमकर खरी-खोटी सुनायी। इसके बाद भी जब मन नही भरा तो उन्होने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कलेक्टर को ही जूते से मारने की बात कह दी। ननकीराम कंवर का ये वीडियों अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकी के 5 एकड़ शासकीय भूमि के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया था। उक्त शासकीय भूमि पर BJP  नेता नूतन राजवाडे़ ने अतिक्रमण कर रखा था। जनदर्शन में ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने बरपाली तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

राजस्व विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई कर रहे थे, तभी भाजपा नेता नूतन राजवाड़े के पक्ष में पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर मौके पर पहुंच गये। उन्होने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए जिला प्रशासन पर ही नाराजगी जाहिर करने लगे। 

वीडियो में ननकीराम कंवर कह रहे हैं की.. कलेक्टर बीजेपी के नाम से ठीक है…. हमारी सरकार है…. वो क्या बोलते है यहां पोस्टिंग हो गया है उसका, लेकिन मुझको कहते हैं ये बताईये आदमी लेकर क्यों आते हो अफिस में, ये बताईये आपकी समस्या है और मैं कलेक्टर को बतलाने जाउंगा आपको लेकर के…..तो मेरे को बोल सकता है क्या ? नई-नई ये बात तो आप समझेंगे न कि ननकीराम जा सकता है न ? मैं उसके बाद बोल दिया मैं कहे तुम्हारे आफिस में आउंगा नही, और आज आये न अगर जूता मारूंगा उसको….. आ जाये मना करने के लिए…..चलिए !”

ननकीराम कंवर के इस अमर्यादित बोल का वीडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ननकी राम कंवर के विवादित बोल ने विपक्ष को बैठे-बैठाये मुद्दा दे दिया है। ऐसे में राजस्व विभाग की कार्रवाई और कलेक्टर को लेकर ननकीराम कंवर के दिये बयान के बाद सूबे की राजनीति गरमानी तय मानी जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH