छोटे भाई की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था जेठ , इंकार करने पर किया यह कांड

बिहार , 07/08/2024 8:13:27 PM
Anil Tamboli
छोटे भाई की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था जेठ , इंकार करने पर किया यह कांड
बेतिया 08 अगस्त 2024 - बिहार के बेतिया में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जेठ अपने छोटे भाई की पत्नी से नाजायज रिश्ता कायम करना चाहता था। लेकिन जब महिला ने इससे इनकार कर दिया तो उसने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद थाने जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। यह घटना जिले मझौलिया थानाक्षेत्र के मझरिया शेख गांव के वार्ड-5 की है।

मृतका की पहचान रामराज मुखिया की पत्नी आशा देवी (26) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतका आशा देवी का पति एक साल पहले विदेश कमाने गया हुआ है। उसको तीन वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार और एक वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी है। बताया जा रहा है कि आशा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सोई थी, तभी बीती रात उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।

मृतका की बहन शोभा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसकी बहन शोभा देवी का जेठ धर्मराज मुखिया उसकी बहन के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। लेकिन जब उसने अवैध संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने बताया कि मेरी बहन ने फोन के जरिए मुझे और अपने पति को इस मामले में जानकारी भी दी थी। 
 
इधर, प्रशिक्षु डीएसपी अमरकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH