प्यार के जाल में फंसा कर शिक्षिका ने छात्र पर लगा दिया रेप का आरोप , छात्र ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश , 07/08/2024 2:48:36 PM
Anil Tamboli
प्यार के जाल में फंसा कर शिक्षिका ने छात्र पर लगा दिया रेप का आरोप , छात्र ने की खुदकुशी
इंदौर 07 अगस्त 2024 - इंदौर में एक  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र और शिक्षिका के बीच ऐसा कुछ हुआ कि छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र की मौत के बाद शिक्षिका के साथ उसकी वॉट्सएप चैटिंग और एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में लेडी टीचर युवक को किस करते दिख रही है तो वहीं वॉट्सएप चैट में लेडी टीचर ने ये भी लिखा है कि वो लड़की है और उसे झूठे रेप केस में फंसा देगी। 

जिस युवक ने सुसाइड किया है उसका नाम गौरव हाड़ा है गौरव बीफार्मा का स्टूडेंट था। वो जिस कॉलेज में पढ़ाई करता था उसी कॉलेज की एक लेडी टीचर ने बीते दिनों गौरव के खिलाफ रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। लेडी टीचर की शिकायत पर पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया था। गौरव के पिता का आरोप है कि गौरव की गिरफ्तारी के बाद महिला थाने के जांच अधिकारी गौरी तिवारी और थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने उनसे 3 लाख 50 हजार रुपए की मांग की। 

गौरव के पिता के मुताबिक 50 हजार रुपए उन्होंने ब्याज पर लिए और किसी तरह मामला सेटल करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने गौरव को थाने से छोड़ दिया था। थाने में हुए सेटलमेंट के बाद गौरव घर पहुंचा और कमरे में जाकर रोने लगा। बाद में डिप्रेशन में आकर गौरव ने उसी कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

गौरव की मौत के बाद परिजन ने उसके शव को रखकर प्रदर्शन भी किया और उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरव के परिजन ने लेडी टीचर और गौरव के बीच वॉट्सएप पर हुई चैटिंग और एक फोटो भी वायरल की है।

गौरव के परिजन ने लेडी टीचर और गौरव के बीच हुई वॉट्सएप चैट के जो स्क्रीन शॉट वायरल किए हैं उनमें लेडी टीचर की ओर से साफ साफ लिखा है कि ‘ये मत भूल की मैं लड़की हूं बेकार फंसा सकती हूं’। इतना ही नहीं जो तस्वीर सामने आई है उसमें लेडी टीचर गौरव को किस करते हुए भी दिख रही है। जिससे लग रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH