सक्ती के पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल से लाखों की लूट , जानलेवा हमला कर दिया वारदात को अंजाम

कोरबा , 06-08-2024 2:13:35 AM
Anil Tamboli
सक्ती के पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल से लाखों की लूट , जानलेवा हमला कर दिया वारदात को अंजाम
कोरबा 05 अगस्त 2024 - कोरबा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप संचालक से 6 लाख रूपये लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर शाम संचालक संतोष गोयल पेट्रोल पंप से हिसाब कर सक्ती अपने घर जा रहा था, तभी ग्राम रामपुर के वनांचल क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने बाइक सवार पेट्रोल पंप संचालक पर जानलेवा हमला कर पैसे छीनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। लूट की ये वारदात करतला थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक सक्ती निवासी संतोष गोयल का पेट्रोल पंप करतला थाना क्षेत्र के रामपुर में संचालित है। बताया जा रहा है कि आज संचालक संतोष गोयल पेट्रोल पंप में हिसाब करने पहुंचा था। देर शाम हिसाब करने के बाद वह पेट्रोल पंप से 6 लाख रूपये कैश झोले में रखकर बाइक से वापस सक्ती लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में एक अनजान शख्स ने संतोष गोयल को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया।

लेकिन जब संतोष गोयल ने अपनी बाइक नही रोकी, तब उस शख्स ने लाठी से उस पर जानलेवा हमला करते हुए वार कर दिया। इस घटना में पेट्रोल पंप के संचालक का सिर फट गया, जिससे वह मौके पर ही लहुलूहान हालत में सड़क पर गिर गया। इस दौरान बदमाश झोले में रखे कैश को छीनकर मौके से फरार हो गया। उधर इस लूट की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

आनन फानन में आसपास के इलाकों में नाकेबंदी की गयी। लेकिन वारदात के करीब 2 घंटे बाद भी पुलिस को लुटेरों के संबंध में सुराग जुटा पाने में कोई खास सफलता नही मिल सकी है। पुलिस फरार लुटेरे का सुराग जुटाने CCTV फुटेज खंगाल रही है। 

इस घटना में संतोष गोयल को गंभीर चोट आई है जिसका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। बता दे कि संतोष गोयल राजापारा निवासी चमरू और सतीश गोयल के भाई है और नंदेली चौक में इनका राज ढाबा चलता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH